भा.वा.अ.शि.प.-पारिस्थितिक पुनर्स्थापन केन्द्र, प्रयागराज द्वारा हिन्दी मास 2025 के अन्तर्गत दिनांक 15.09.2025 को हिन्दी साहित्य में विज्ञान एवं पर्यावरणीय स्वर विषय पर राजभाषा एवं विज्ञान व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. रविनंदन सिंह, साहित्यकार एवं सम्पादक-सरस्वती हिन्दी पत्रिका द्वारा किया गया। केन्द्र प्रमुख डॉ. संजय सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि राजभाषा एवं विज्ञान व्याख्यानमाला का उद्देश्य वैज्ञानिक विषयों को सरल, सुगम और प्रभावी रूप में हिन्दी भाषा में प्रस्तुत करना है, जिससे विज्ञान आमजन तक अपनी मातृभाषा में पहुँचे। इसी…
![]()
