मासिक पौधारोपण के तहत आज दिनांक 19.12.2025 को उत्तर मध्य रेलवे के रेलगाँव कॉलोनी सुबेदारगंज में पौधारोपण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत रेलगाँव कॉलोनी सूबेदारगंज उत्तर मध्य रेलवे में मियांवाकी पौधारोपण स्थल पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधारोपण का उद्देश्य प्रकृति को हरा-भरा करना, वायु (AQI) को शुद्ध करना, एवं वातावरण में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ाना है। वृक्ष हमारी भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। इस पौधारोपण कार्यक्रम में विभिन्न किस्म के लगभग 100 फलदार पौधो को लगाया गया जिनमे प्रमुखतः कटहल, आवला, अमरूद, जामुन…
![]()
