त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु विभिन्न विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय

रेल प्रशासन द्वारा त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु विभिन्न विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण निम्न है 1. गाड़ी संख्या 01663/01664 रानी कमलापति–गोरखपुर–रानी कमलापति एक्सप्रेस विशेष ट्रेन : – • गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति से शनिवार, दिनांक 07 नवंबर 2026 को एक फेरे • गाड़ी संख्या 01664 गोरखपुर से सोमवार, दिनांक 09 नवंबर 2026 को एक फेरा • गाड़ी संरचना – एसएलआरडी -02, सामान्य – 04, स्लीपर -10, एसी तृतीय – 01, एसी द्वितीय -01= 18 डिब्बे समय-सारणी • गाड़ी संख्या…

Loading

Read More

परिचालनिक कारण से निम्न गाड़ियों के गाड़ी नंबर में परिवर्तन

रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि परिचालनिक कारण से निम्न गाड़ियों के गाड़ी नंबर में परिवर्तन किया गया है जिसका विवरण निम्नवत है। 1. गाड़ी संख्या 12545 रक्सौल–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस :- • गाड़ी संख्या 12545 रक्सौल (RXL)–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) एक्सप्रेस का संशोधित गाड़ी नंबर 15545 होगा। यह परिवर्तन 07 जनवरी 2027 से प्रभावी रहेगा। 2. गाड़ी संख्या 12546 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–रक्सौल एक्सप्रेस : – • गाड़ी संख्या 12546 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT)–रक्सौल (RXL) एक्सप्रेस का संशोधित गाड़ी नंबर 15546 होगा। यह परिवर्तन 02 जनवरी…

Loading

Read More

वरिष्ठ रेल पेंशनरों की राह हुई आसान: प्रयागराज में DLC अभियान के जरिए एक ही छत के नीचे मिलीं पेंशन और सेहत से जुड़ी सुविधाएं”

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में पेंशनधारकों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) अभियान के तहत उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज में वरिष्ठ एवं अशक्त पेंशनधारकों की सुविधा के लिए दो दिवसीय विशेष शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य पेंशनभोगियों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक डिजिटल एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराना रहा। आयोजित शिविरों का विवरण: • 02 नवंबर 2026: लेखा विभाग के पेंशन अनुभाग द्वारा इरवो (IRWO) कॉलोनी,…

Loading

Read More

प्रयागराज मंडल में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जांच अभियान जारी

5,706 जल नमूनों की जांच, क्लोरीन, बैक्टीरियोलॉजिकल एवं रासायनिक मानकों पर विशेष जोर  यात्रियों के स्वास्थ्य और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे परिसरों में पेयजल व्यवस्था की नियमित निगरानी यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं अन्य रेलवे परिसरों में पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत जल की शुद्धता, स्वच्छता तथा निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंडल रेल…

Loading

Read More

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पथ विक्रेताओं हेतु भव्य स्वनिधि महोत्सव का आयोजन

नगर निगम एवं डूडा, प्रयागराज द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर एवं डिजिटल रूप से सक्षम बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न 08 जनकल्याणकारी योजनाओं से पथ विक्रेताओं एवं उनके परिवारजनों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से दिनांक 03.11.2026 को जिला पंचायत परिसर, प्रयागराज में भव्य स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ जी द्वारा पथ विक्रेताओं, उनके परिवारजनों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए…

Loading

Read More

श्रीमद्भागवत कथा में जुटी भक्तों की भीड़

सखी चलो नन्द के घर लाला के दर्शन करना है….भजन पर झूमे श्रोता दहियावां में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक डॉ श्यामसुंदर पाराशर ने मंगलवार की कथा का वर्णन प्रभु की मखनचोर लीला, नंद महोत्सव,प्रभु की ब्रज लीला, पूतना उद्गार आदि राक्षसों का मुक्त करते हुए इंद्र का मान वर्धन करते हुए गोवर्धन पर्वत कनिष्का उंगली पर धारण तक विस्तृत वृत्तांत बताया भक्तों ने भाव विभोर होकर कथा सुनी ।इस अवसर पर यजमान शशिकांत शुक्ला,विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन बाजपेयी,पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल,वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक शंकर मिश्र,मंडल…

Loading

Read More

उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रयागराज जंक्शन पर भव्य स्वागत

प्रयागराज, 31 अक्टूबर 2026 संगम नगरी प्रयागराज के रेल संपर्क और आधुनिक यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी। देश की अत्याधुनिक रेल सेवाओं में शामिल उत्तर प्रदेश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का प्रयागराज जंक्शन पर भव्य स्वागत किया गया। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच प्रारंभ हुई इस महत्वपूर्ण रेल सेवा को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने उद्घाटन विशेष गाड़ी (बनारस-नई दिल्ली) को बनारस रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना…

Loading

Read More

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित हुआ “राष्ट्रीय एकता दिवस”,

महाप्रबंधक ने दिलाई एकता की शपथ और दौड़ को दिखाई हरी झंडी ​ ​रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को सुदृढ़ करते हुए, देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आज उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज में “राष्ट्रीय एकता दिवस” समारोह का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। ​सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह ​समारोह की शुरुआत प्रातः 08:00 बजे हुई, जहाँ उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारियों और रेल कर्मचारियों को…

Loading

Read More

ठाकुर हर नारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के विधि विद्यार्थियों ने किया उत्तर प्रदेश विधानसभा, लखनऊ का शैक्षणिक भ्रमण

प्रयागराज। ठाकुर हर नारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, प्रयागराज के विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों के एक दल ने दिनांक २७ अक्टूबर २०२६ को उत्तर प्रदेश विधानसभा,लखनऊ का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को संसदीय एवं विधायी कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक व्यवस्था, कानून निर्माण की प्रक्रिया तथा विधानसभा की कार्यवाही से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना था। यह शैक्षणिक भ्रमण संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह चंदेल, अध्यक्ष डॉ. उदय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंजीनियर विनय प्रताप सिंह , प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री गोविंद…

Loading

Read More

पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की शहादत दिवस व सरदार पटेल की जयंती मनाई गई

नैनी, प्रयागराज। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की 42वीं शहादत दिवस कांग्रेस पार्टी कार्यालय कॉटन मिल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित करके मनाया गया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा भारत के उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती भी मनाई गई। सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी की नीतियों और विचारों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। उनके द्वारा बताए गये आदेशों एवं विचारों पर सभी लोगों से चलने का आवाहन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष नयन…

Loading

Read More