त्रिदिवसीय इन-सर्विस ट्रेनिंग का सफल समापन

प्रयागराज। दिव्यांगजन की शिक्षा एवं पुनर्वास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर हितधारकों के उन्मुखीकरण तथा दिव्यांगता से जुड़े विषयों की गहन जानकारी हेतु दिनांक 10 से 12 सितम्बर, 2025 तक सरस केन्द्र, विकास भवन परिसर, प्रयागराज में त्रिदिवसीय इन-सर्विस ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 10 सितम्बर, 2025 को अभय कुमार श्रीवास्तव, उप निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, प्रयागराज मण्डल तथा अशोक कुमार गौतम, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, प्रयागराज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में बेसिक शिक्षा विभाग के 160 सहायक अध्यापकों को समेकित शिक्षा, ब्रेल लिपि, RPwD Act-2016 एवं नई शिक्षा नीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 12 सितम्बर, 2025 को आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी, प्रयागराज ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उप निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज; जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, प्रयागराज; नारायण यादव (सहायक अध्यापक, राजकीय प्रयास विद्यालय, प्रतापगढ़); डॉ. सुषमा सिंह; लवलेश सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Related posts