श्रीनारायण यादव जी को यह सम्मान मिलने से प्रयागराज के सामाजिक एवं शैक्षिक जगत में हर्ष और उत्साह का माहौल है। लोक सेवक मंडल, अनाम स्नेह, सामाजिक एकता परिषद, दिव्यांग मोर्चा, वरिष्ठ पार्षद कल्याण समिति सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सभी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद श्रीनारायण यादव के समाजसेवा, शिक्षा, संघर्ष, समर्पण, मानवीय संवेदना तथा दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए किए गए अनुकरणीय कार्यों को देखते हुए उन्हें देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में से एक सम्मान से अलंकृत किया जाना चाहिए।
शुभकामनाएं देने वालों में लोक सेवक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चोपड़ा, वरिष्ठ पार्षद श्री आनंद घिड़ियाल, श्री शिवसेवक सिंह, श्री रजनीश पासी, लोक सेवक मंडल के सचिव श्री ब्रह्मप्रकाश तिवारी, सामाजिक एकता परिषद के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश शुक्ला, कर्मचारी नेता श्री रविशंकर मिश्र, मातृ स्नेह संगठन की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रानी तिवारी, दिव्यांग मोर्चा के अध्यक्ष श्री लवलेश सिंह, वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती प्रेमलता शुक्ला, श्री अनिल कुमार जायसवाल, श्री घनश्याम मास्टर, डॉ. यशवंत पाल, डॉ. विनय कुमार (सीएमओ), कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री फूलचंद यादव सहित प्रयागराज के दर्जनों गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीनारायण यादव जी को मिला यह सम्मान उनके वर्षों के संघर्ष, निस्वार्थ सेवा और समाज के वंचित एवं दिव्यांग वर्ग के प्रति समर्पण का सम्मान है। उनकी सेवाभावी यात्रा समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
![]()
