सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि केंद्र की तत्कालीन यूपीए सरकार ने संविधान के 93 वें संशोधन के तहत इसे कानूनी मान्यता दी थी जिस पर वर्ष 2007 में सर्वोच्च न्यायालय ने कुछ समय के लिए रोक लगाई थी, लेकिन 10 अप्रैल 2008 को सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी धन से पोषित उच्च शिक्षण संस्थानों में 27% ओबीसी कोटे के अर्जुन सिंह के लाये गए प्रस्ताव को सही ठहराते हुए इस पर मुहर लगाकर इसे लागू करने का आदेश पारित किया था जिसकी बदौलत आज उच्च शिक्षण संस्थानों में बड़ी संख्या में ओबीसी समाज की सहभागिता ही सकी है।हम ओबीसी समाज के हितैषी पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह को उनके जन्म जयंती पर कृतज्ञता पूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
उक्त अवसर पर उपस्थित सुरेश नारायण सिंह, इंद्रासन यादव,अभिषेक गुड्डू गोंड, संतोष मद्धेशिया, अयोध्या वर्मा, नगीना यादव, नारायण प्रसाद, उत्तिम यादव,बेलभद्र गोंड, शंकर गोंड, श्यामराज कन्नौजिया, व्यास यादव, गोविंद यादव, राजेश गोंड,दयानंद यादव, अशोक यादव, संजय यादव आदि ने अर्जुन सिंह के चित्र के समक्ष श्रद्धावनत हो नमन किया।
![]()
