हिंदी दिवस पर मेरा युवा भारत का भव्य आयोजन*

 
प्रयागराज, 14 सितम्बर।
हिंदी दिवस के अवसर पर भारत सरकार की पहल मेरा युवा भारत (माय भारत) प्रयागराज द्वारा अन्दावाँ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू जोखई पाल युवा मंडल के सहयोग से पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल और पूर्व विधायक प्रशांत सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू जोखई पाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने हिंदी भाषा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को हिंदी के प्रयोग और संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
निबंध प्रतियोगिता में प्रिया वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनन्या पाल द्वितीय, शिवानी ब्रह्मा तृतीय और शुभि पाल चतुर्थ स्थान पर रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में श्रेया पाल प्रथम, जाह्नवी पाल द्वितीय, तनवी पाल तृतीय और देवेश पाल चतुर्थ स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में नैन्सी पाल ने प्रथम, यश ने द्वितीय, अर्पित पाल ने तृतीय और नैन्सी पाल ने ही चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन उप निदेशक जागृति पांडेय के निर्देशन में हुआ। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी भाषा न केवल हमारी पहचान है, बल्कि यह हमें सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से भी जोड़ती है। आयोजन की सफलता में पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ऋषि पाल का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर कविता पटेल (पूर्व जिलाध्यक्ष), जया पाल, रामबाबू केशवानी (पूर्व पार्षद), राकेश पटेल, चंद्रिका पटेल तथा मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक अमरेश दुबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना, प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करना रहा। उक्त जानकारी विपिन कुशवाहा ने दिया।

Loading

Related posts