सुबह मां काली मंदिर (निकट टोल प्लाजा) नवाबगंज परिसर स्वच्छता के रंग में सराबोर हो उठा। नवोदय फाउंडेशन ने मंदिर परिसर एवं परिक्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
फाउंडेशन के महासचिव ऋतु राज पांडेय ने बताया कि संस्था का संकल्प है कि सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई कर समाज में जागरूकता का संदेश दिया जाए। उन्होंने कहा, “स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आस्था और संस्कृति से जुड़ा संकल्प है। जब आस्था के केंद्र और सार्वजनिक स्थल स्वच्छ रहेंगे, तभी समाज भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा।”
इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक पुनीत त्रिपाठी, महासचिव ऋतु राज पांडेय, सदस्य रवि शंकर शुक्ला, ऋषिकेश पांडेय, राजन तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और नवोदय फाउंडेशन की इस सामाजिक जिम्मेदारी की सराहना की। फाउंडेशन का उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत का संदेश मिल सके।
![]()
