ऑपरेशन अमानत के तहत प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर यात्री को सुरक्षित लौटाया गया बैग

रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा एवं उनके सामान की संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करता है। इसी क्रम में ऑपरेशन “अमानत” के तहत रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों के खोए हुए सामान को सुरक्षित रखने एवं लौटाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। दिनांक 11 सितम्बर, 2025 को उप स्टेशन अधीक्षक, प्रयागराज छिवकी द्वारा सूचना दी गई कि गाड़ी संख्या 12149 पुणे-दानापुर सुपरफास्ट के सामान्य कोच में एक यात्री का काले रंग का बैग छूट गया है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गाड़ी के प्लेटफार्म संख्या 2 पर आगमन पर कांस्टेबल दिलीप कुमार यादव द्वारा बैग एवं एक प्लास्टिक थैले को उतारकर सीसीटीवी कक्ष में सुरक्षित किया गया एवं इन्वेंटरी तैयार की गई। इसी दौरान शिकायतकर्ता श्री वर्मा पुत्र श्री घनश्याम वर्मा, निवासी 58 गणनायक नगर, इंदौर मध्य प्रदेश, स्वयं उपस्थित हुए। सत्यापन हेतु उन्होंने अपना परिचय प्रस्तुत किया। तत्पश्चात उनके बैग एवं प्लास्टिक थैले में रखे दस्तावेज़ों एवं कपड़ों की जांच की गई, जो पूर्णत: सुरक्षित पाए गए। इसके बाद उप निरीक्षक कासिफ अली खान द्वारा समस्त सामग्री उन्हें विधिवत सुपुर्द की गई। रेलवे प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान की सुरक्षा स्वयं करें एवं किसी भी वस्तु के छूट जाने या गुम हो जाने की स्थिति में हेल्पलाइन 139 या निकटतम रेलवे सुरक्षा बल/रेलवे कर्मचारियों से संपर्क करें।

Loading

Related posts