इसी क्रम में दिनांक 12 सितम्बर, 2025 को प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक (जनरल) द्वारा एक विशेष काउंसिलिंग सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक छिवकी श्री ओमप्रकाश, स्टेशन के सभी शाखा पर्यवेक्षक तथा चेकिंग स्टाफ उपस्थित रहे।
सत्र में कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने हेतु गाड़ियों एवं कोचों की स्वच्छता, पेंट्री कार की सेवाओं की गुणवत्ता, स्टेशन परिसर की साफ-सफाई तथा यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इसके साथ ही इस दौरान एक विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया गया। अभियान में कई प्रमुख गाड़ियों की पेंट्री कारों का निरीक्षण किया गया, जिनमें—
• 22178 महानगरी एक्सप्रेस
• 12168 वाराणसी – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
• 13202 बॉम्बे जनता एक्सप्रेस
• 22911 शिप्रा एक्सप्रेस
• 12142 पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस
शामिल थीं।
इसी क्रम में 10 से अधिक ट्रेनों की गहन जाँच की गई।
चेकिंग अभियान में—
• बिना टिकट यात्रा करने वाले 45 यात्रियों से ₹37,550
• अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले 67 यात्रियों से ₹33,500
• गंदगी फैलाने वाले 8 व्यक्तियों से ₹800
जुर्माने के रूप में वसूले गए।
रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे रेलगाड़ियों एवं स्टेशन पर गंदगी न फैलाएँ, कूड़ा केवल निर्धारित कूड़ेदान में ही डालें तथा हमेशा वैध टिकट के साथ यात्रा करें। रेलवे अपने सभी यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
जनसंपर्क अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज
![]()
