गौरतलब है कि निन्दूरा वार्ड के सभासद मो सुलेमान और कांग्रेस नेता जैगम फारूकी ने एक सप्ताह पहले मामले की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी कौड़िहार से किया था। एबीएसए को ईंट और सरिया जिस ट्रैक्टर पर लोड किया गया और जहां बेचा गया है, उन स्थानों की वीडियो क्लिपिंग भी दिखायी गई। मामले की गंभीरता को लेकर एबीएसए ने आननफानन हेड मास्टर से स्पष्टीकरण तलब तो किया, लेकिन अभी तक कार्यवाही न होने से ग्रामीण लीपापोती की आशंका से इनकार नहीं कर रहे हैं। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि स्कूल ध्वस्त करने के लिए उच्चाधिकारियों का कोई आदेश या भवन से निकली सामग्री को नीलाम कराए जाने की जानकारी मांगी गई तो हेड मास्टर ने बताया कि मेरे पास नहीं अलबत्ता ये सब बीएसए ही देने के लिए सक्षम अधिकारी हैं। हेड मास्टर की मनमानी से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि मामले में समुचित कार्यवाही नहीं हुई तो वह डीएम का घेराव कर ज्ञापन देने के साथ मुख्यमंत्री और विभागीय अधिकारियों को प्रत्यावेदन सुपुर्द करेंगे।
![]()
