छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा का जीवन सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के लिए समर्पित रहा-श्यामलाल पाल

प्रयागराज। समाजवादी विचारधारा के प्रखर चिंतक, पूर्व केंद्रीय मंत्री, स्व. जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि सपा कार्यालय में गोष्ठी आयोजित कर मनाई गई। जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन एवं यमुनापार अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद की संयुक्त अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्व. जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से हुई। गोष्ठी को संबोधित करते…

Loading

Read More

‘विकसित भारत – जी राम जी कानून’ विषय पर ‘ ग्रामीण मीडिया कार्यशाला- वार्तालाप का किया गया आयोजन

पत्र सूचना कार्यालय द्वारा बृहस्पतिवार को प्रयागराज जिले के मेजा तहसील के पंडित कृपाशंकर तिवारी महाविद्यालय में ‘वार्तालाप कार्यक्रम’ (ग्रामीण मीडिया कार्यशाला) का आयोजन किया गया। ‘कार्यशाला’ में हाल में भारतीय संसद द्वारा बनाये गये ‘विकसित – भारत जी राम जी कानून’ तथा केंद्र सरकार द्वारा जन कल्याण हेतु बनायी गयी नीतियों, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं सन 2047 तक देश को विकसित बनाने के संकल्पों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकारों द्वारा भागीदारी की गयी । कार्यक्रम के शुरुआत में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 पूर्ण होने…

Loading

Read More

गुरु-भक्ति से ही जीवन को दिशा और मुक्ति का मार्ग मिलता है : स्वामी कृष्णानंद जी महाराज

प्रयागराज। माघ मेला प्रयागराज में पूज्य गुरुदेव स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने गुरु-भक्ति के महत्व पर अपने ओजस्वी आशीर्वचनों में कहा कि “जिंदगी के रथ में बहुत सी लगामें होती हैं। अपनों के अपनों पर इल्ज़ाम और शिकायत का यह दौर जीवन को थका देता है। ऐसा लगता है कि उम्र कम है और इम्तिहान बहुत ज़्यादा।” पूज्य गुरुदेव ने कहा कि जब मनुष्य जीवन की प्रत्येक परिस्थिति को ईश्वर की इच्छा मानकर स्वीकार कर लेता है, तभी जीवन संघर्ष से साधना में परिवर्तित हो जाता है। सुख-दुःख, लाभ-हानि और…

Loading

Read More

महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे ने किया कानपुर परिक्षेत्र का निरीक्षण सूबेदारगंज – कानपुर के मध्य किया रात्रि फ़ुटप्लेट निरीक्षण

कानपुर के एमडीडीटीआई, ट्रैक्शन मशीन शेड एवं मेमू शेड का निरीक्षण दिनांक 20 जनवरी, 2026 की रात्रि को महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे, श्री नरेश पाल सिंह ने प्रयागराज मंडल के सूबेदारगंज-कानपुर के मध्य रात्रि फुटप्लेट निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में दिनांक 21.01.2026 को महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे ने कानपुर में मेमू शेड, ट्रेक्शन मशीन शेड एवं एमडीडीटीआई कानपुर का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर, श्री यतेंद्र कुमार; मुख्य विद्धुत लोको इंजीनियर श्री आनंद सिंह, सचिव महाप्रबंधक श्री अखिल शुक्ला, उप मुख्य यातायात प्रबंधक कानपुर…

Loading

Read More

गाजीपुर के किसानों को अच्छी क्वालिटी के बीज उत्पादन, टेस्टिंग और स्टोरेज के बारे में जागरूकता मिली

प्रयागराज। गाजीपुर जिले के पुरुष और महिला किसानों के लिए अच्छी क्वालिटी के बीज उत्पादन, बीज टेस्टिंग और बीज स्टोरेज पर एक दिन का जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक शूआट्स में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नोटिफाइड स्टेट सीड टेस्टिंग लेबोरेटरी, जेनेटिक्स और प्लांट ब्रीडिंग विभाग और रिसर्च निदेशालय, सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (शूआट्स), प्रयागराज द्वारा मिलकर आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम शूआट्स के रिसर्च डायरेक्टर डॉ. एस. डी. मेकार्थी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जेनेटिक्स और प्लांट ब्रीडिंग विभाग के हेड डॉ. वैदुर्य प्रताप साही,…

Loading

Read More

विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण से सम्बंधित समस्याओं के निराकरण के सम्बंध में सम्बंधित अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण से सम्बंधित समस्याओं के निराकरण के सम्बंध में परियोजनाओं से जुड़े सभी सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-प्रयागराज तीसरी लाइन प्रोजेक्ट, बमरौली-मनौरी स्टेशन के मध्य दो आरओबी, इनर रिंग रोड़ फेज-1 व 2, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-24 बी में अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण, एयरपोर्ट रनवे विस्तारीकरण व फोर लेन मार्ग के प्रतिकर के भुगतान, जसरा बाईपास, यूपीडा से सम्बंधित प्रोजेक्टों में भूमि अधिग्रहण…

Loading

Read More

ब्रिगेडियर उपेन्द्र सिंह कांदिल के नेतृत्व में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज द्वारा पैरासेलिंग एडवेंचर एक्टिविटी का भव्य शुभारंभ

प्रयागराज : एनसीसी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज के तत्वावधान में 17 यूपी बटालियन एनसीसी, प्रयागराज द्वारा पाँच दिवसीय पैरासेलिंग एडवेंचर एक्टिविटी कैंप का आयोजन फाफामऊ वायु सेना क्षेत्र, पंडिला महादेव जी हवाई पट्टी, प्रयागराज में किया जा रहा है। यह शिविर साहस, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों से अनुप्राणित होकर युवा कैडेट्स के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त पहल है। इस पाँच दिवसीय साहसिक शिविर का नेतृत्व एनसीसी ग्रुप कमांडर, प्रयागराज ब्रिगेडियर उपेन्द्र सिंह कांदिल एवं लेफ्टिनेंट कर्नल अरविन्द सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर महोदय ने…

Loading

Read More

जीवन एक टेस्ट है, खुशियां एक रेस्ट है, ज्यादा सोचना वेस्ट है, क्योंकि हम खुद ही इस संसार में गेस्ट हैं- पूज्य सदगुरु स्वामी कृष्णानंद

माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर नंबर–2 में आयोजित सद्विप्र समाज सेवा शिविर में आज पूज्य सद्गुरुदेव स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी आशीर्वचनों के माध्यम से खुश रहने की कला तथा दरिद्रता से मुक्ति के आध्यात्मिक व व्यावहारिक सूत्र श्रद्धालुओं को प्रदान किए। प्रवचन स्थल पर हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु उनके विचारों को एकाग्रता से आत्मसात करते दिखाई दिए।पूज्य गुरुदेव ने अपने प्रवचन की शुरुआत करते हुए कहा कि – “जीवन एक टेस्ट है और खुशियां उसका बेस्ट परिणाम हैं।” उन्होंने बताया कि जीवन की…

Loading

Read More

एषा सिंह को गणतंत्र दिवस परेड–2026 में ‘वॉटर वॉरियर’ के रूप में विशेष अतिथि का आमंत्रण

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) द्वारा गणतंत्र दिवस परेड–2026 के अवसर पर देशभर से गंगा नदी के संरक्षण, पुनर्जीवन, स्वच्छता, सामुदायिक जागरूकता एवं पर्यावरणीय प्रदूषण की रोकथाम के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सतत योगदान देने वाले चयनित ‘वॉटर वॉरियर्स’ को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस प्रतिष्ठित सूची में प्रयागराज की जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) सुश्री एषा सिंह का नाम शामिल है। सुश्री एषा सिंह विगत कई वर्षों से गंगा संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर जन-जागरूकता का…

Loading

Read More

जनपद प्रयागराज में जिलास्तरीय जनगणना समन्वय समिति की प्रथम बैठक हुई आयोजित

22 मई से 20 जून 2026 के मध्य कराया जायेगा जनगणना के प्रथम चरण का कार्य जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी के द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी जनगणना-2027 का कार्य पूर्णतः मोबाइल ऐप एवं पोर्टल के माध्यम से संपन्न किया जाएगा। उन्होंने इस डिजिटल प्रक्रिया को त्रुटिहीन बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को…

Loading

Read More