श्रावण मास के पहले दिन दशाश्वमेध घाट पर की गई शिव पूजा

गंगा विचार मंच की प्रांत संयोजक अनामिका चौधरी निषाद ने की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
प्रयागराज। पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ पर बुधवार को गंगा विचार मंच, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की प्रांत संयोजक अनामिका चौधरी निषाद ने प्रयागराज के दारागंज स्थित दशाश्वमेध घाट पर भगवान शिव का विधिवत पूजन कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर उन्होंने मां गंगा में जल अर्पित कर प्रदेश एवं देशवासियों के लिए श्रावण मास के सफलतापूर्वक संपन्न होने और सभी के सुख-समृद्धि व आरोग्य की कामना की। अनामिका चौधरी निषाद ने कहा कि “श्रावण शिव भक्ति का महीना है। इस पावन माह में हम सबको प्रकृति और नदियों की स्वच्छता का संकल्प भी लेना चाहिए, तभी हमारी आस्था सार्थक होगी।” पूजा के दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने घाट की साफ-सफाई कर श्रद्धालुओं को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में मेज़र सुनील निषाद अरूण निषाद कैलाश दत्ता अजय द्विवेदी अधिवक्ता दिलीप सेन अन्नू निषाद प्रियांशु निषाद आदि के साथ क्षेत्रीय लोगों ने भी प्रार्थना किया।

Loading

Related posts