![]()
आकस्मिक निधन पर विधायक दीपक पटेल ने जताया शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस
प्रयागराज। दक्षिणी कोटवा निवासी श्री उमेश तिवारी के सुपुत्र श्री चंचल त्रिपाठी के आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर फूलपुर विधायक दीपक पटेल उनके आवास पहुंचे। विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने का संबल देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसी प्रकार लीलापुर निवासी पूर्व प्रधानाचार्य पं. कमलाकांत पाण्डेय जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त पर उनके घर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की एवं अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद अरुण कुमार मिश्रा पिंटू नेता,प्रधान आदित्य सिंह, भूपेन्द्र पांडेय सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।
