सांसदों एवं रेलवे प्रशासन की बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक ने किया सम्मानित

सहायक वाणिज्य प्रबन्धक का स्वागत एवं विदाई समारोह आयोजित उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मण्डल में दिनांक 10 जुलाई, 2026 को आयोजित माननीय सांसदों एवं रेलवे प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आज वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक, श्री हरि मोहन द्वारा सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर सहायक वाणिज्य प्रबन्धक के स्थानांतरण एवं नवागत सहायक वाणिज्य प्रबन्धक के कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में स्वागत एवं विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल…

Loading

Read More

प्रयागराज एक्सप्रेस ने पूरे किए 42 वर्ष, जंक्शन पर धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

उत्तर मध्य रेलवे की प्रतिष्ठित एवं सर्वाधिक लोकप्रिय ट्रेनों में शामिल गाड़ी संख्या 12417/ 12418 प्रयागराज एक्सप्रेस ने अपनी गौरवशाली सेवा के 42 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर प्रयागराज जंक्शन पर 16 जुलाई 2026 को सादगी एवं उत्साह के साथ जन्मदिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों, रेल प्रेमियों तथा यात्रियों ने सहभागिता कर इस ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्सव मनाया। प्रयागराज एक्सप्रेस का शुभारंभ 16 जुलाई, 1984 को तत्कालीन केंद्रीय मंत्री श्रीमती राजेंद्र कुमारी बाजपेयी द्वारा प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए हरी झंडी दिखाकर किया…

Loading

Read More

आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने पं० बालकृष्ण भट्ट को ‘हिन्दी का स्टील’ योँ ही नहीँ कहा था”– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय

प्रयागराज। देश मे इलाहाबाद (वर्तमान मे प्रयागराज) को जो सर्वांगीण महत्त्व है, वह अन्य किसी स्थान को प्राप्त नहीँ है। इसका मुख्य कारण है, जीवन के प्रत्येक क्षेत्र मे उसका अप्रतिम नेतृत्व। अध्यात्म, दर्शन, कला-संस्कृति, समाज, साहित्य, इतिहास-पुरातत्त्व, विज्ञान, राजनीति इत्यादिक क्षेत्रोँ मे एक-से-बढ़कर विभूतियोँ ने देश और राष्ट्र को समृद्ध करने मे जो अपना योगदान अर्पित किया है, वह अद्वितीय रहा है। इलाहाबाद को ‘साहित्य की निधि’ माना गया है; क्योँकि वहाँ के स्वनामधन्य साहित्यकारोँ ने अपनी सारस्वत प्रातिभसामर्थ्य से साहित्यजगत् को कृतकृत्य किया है। उसी शृंखला मे भारतेन्दु…

Loading

Read More

रेलवे का इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड: पनकी धाम यार्ड री-मॉडलिंग के चलते कुछ ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण, रीशेड्यूलिंग एवं रेग्यूलेशन

रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि प्रयागराज मंडल के कानपुर-टूंडला खंड में नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु पनकी धाम स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है इस कार्य के पूर्ण होने पर कानपुर-टूंडला खंड पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और यात्रियों के बहुमूल्य समय की बचत होगी। इस कार्य के कारण निम्न गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण, रीशेड्यूलिंग एवं रेग्यूलेशन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है- 1.) गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण- यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के कारण दिनांक…

Loading

Read More

मण्डल रेल प्रबंधक ने उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए 15 कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

आज दिनांक 20.06.2026 को मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल ने मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय के ‘संकल्प सभागार’ में सतर्कता पूर्वक कार्य करने वाले 15 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया । इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/परिचालन, मो. मुबश्शिर वारिस; वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, श्री यूसी शुक्ला; वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/समन्वय , श्री मयंक राणा; वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/परिचालन, श्री आकाश श्रीनेत्र; वरिष्ठ मण्डल मैकेनिकल इंजीनियर/कोचिंग, श्री शिव सिंह; वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल इंजीनियर / ओ&एफ़, श्री विकास चौरसिया; वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय, मो. जावेद अख्तर; वरिष्ठ मंडल विद्युत…

Loading

Read More

उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल के मुस्तरा–गढ़मऊ–पारीछा खंड में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग की शुरुआत; रेल सुरक्षा और समयबद्धता में होगा बड़ा सुधार

14 किलोमीटर लंबे रेल खंड में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग (ABS) प्रणाली सफलतापूर्वक चालू बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार और लाइन क्षमता रेल परिचालन को आधुनिक, सुरक्षित एवं अधिक दक्ष बनाने की दिशा में उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मंडल के मुस्तरा-गढ़मऊ-पारीछा (14 किमी) रेल खंड में अत्याधुनिक ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली को सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है। इस उन्नत तकनीक के लागू होने से अब ट्रेनें बेहद कम अंतराल पर भी पूरी तरह सुरक्षित रूप से संचालित की जा सकेंगी। इससे…

Loading

Read More

तालाब में जहर डालकर मछलियों का किया गया सफाया! पीड़ित का फूटा गुस्सा, बोला– शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सेमौरी गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव निवासी दशरथ ने आरोप लगाया है कि अराजक तत्वों ने उनके तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया, जिससे देखते ही देखते बड़ी संख्या में मछलियां मर गईं। घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। पीड़ित दशरथ का कहना है कि उन्होंने इस घटना की शिकायत कई दिन पहले डलमऊ कोतवाली में की थी, लेकिन आरोप है कि अब तक न तो पुलिस मौके पर पहुंची और…

Loading

Read More

तालाब में महिला का शव मिलने से सनसनी, इलाके में मचा हड़कंप; हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

लालगंज,रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मालपुरा गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक तालाब में करीब 50 वर्षीय महिला का शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस की पूछताछ और स्थानीय लोगों की मदद से मृतका की पहचान रमेशा (50 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय बाल्हेश्वर, निवासी मालपुरा के रूप में हुई। शव…

Loading

Read More

भ्रष्टाचार की ‘कच्ची’ बुनियाद: सरेनी में पीली ईंटों से लिखी जा रही हादसे की इबारत

सगरा गांव में नहर की पुलिया निर्माण में खुलेआम धांधली; मानकों को निगल गए ठेकेदार और इंजीनियर, जनता में भारी उबाल सरेनी (रायबरेली)।सरकारी धन को ठिकाने लगाने और विकास के नाम पर ‘कागजी महल’ खड़े करने का खेल सरेनी विकासखंड में चरम पर है। सरेनी के सगरा गांव के पास नहर पर बन रही पुलिया इसका जीता-जागता सबूत बन चुकी है। यहाँ विकास की बुनियाद मजबूत पत्थरों या नंबर-1 ईंटों पर नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की ‘पीली और कच्ची ईंटों’ पर खड़ी की जा रही है। ठेकेदार की दबंगई और विभागीय…

Loading

Read More

सामाजिक समता के प्रबल हिमायती थे राम अवधेश सिंह- चंद्रभूषण सिंह यादव

बिहार विधानसभा के दोनों सदनों और भारतीय संसद के दोनों सदनों के सदस्य रहने के बावजूद कोई पेंशन न लेने वाले मंडल आंदोलन के जुझारू नेता राम अवधेश सिंह के स्मृति दिवस पर रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि राम अवधेश सिंह सामाजिक समता के प्रबल हिमायती थे। सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि राम अवधेश सिंह ने बिहार के चौकीदार…

Loading

Read More