’स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल के लिए वाराणसी मंडल के निरंतर प्रयास

रेल यात्रियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता’

गोरखपुर, 24 सितम्बर, 2026ः पूर्वाेत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा रेल यात्रियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों एवं रेल परिसरों में पेयजल सुविधाओं की नियमित जांच और अनुरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है।

पेयजल सुविधाओं की नियमित जांच एवं रखरखाव-स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में हैंडपंप, वाटर वेडिंग मशीन, पानी की टंकियों, वाटर कूलर, टैप, फिल्टर, यूवी एवं आर.ओ. सिस्टम तथा पाइपलाइनों की नियमित जांच एवं आवश्यक रखरखाव किया जा रहा है। चिकित्सा एवं इंजीनियरिंग विभाग निर्धारित समय-सारणी के अनुसार उपकरणों की सर्विसिंग और अनुरक्षण सुनिश्चित कर रहे हैं।

मानकों के अनुरूप पानी की गुणवत्ता की निगरानी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा स्टेशनों, कार्यालयों, डिपो, चिकित्सालयों एवं रेलवे कॉलोनियों में पेयजल की गुणवत्ता की व्यापक जांच की जा रही है। अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण प्रतिदिन क्लोरोस्कोप के माध्यम से किया जाता है। बैक्टीरियोलॉजिकल टेस्ट प्रत्येक सप्ताह स्वास्थ निरीक्षकों द्वारा कीट्स के माध्यम से किए जा रहे हैं। पानी के नमूनों का रासायनिक विश्लेषण राज्य सरकार की लैब में प्रत्येक छह माह में कराया जाता है।

स्वच्छ पेयजल, स्वस्थ जीवन-जल टंकियों, कूलर, फिल्टर, पाइपलाइनों एवं जल वितरण स्रोतों की नियमित सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जन-स्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित पेयजल जलजनित संक्रमणों के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रेल प्रशासन यात्रियों एवं रेल परिवार के स्वास्थ्य को सर्वाेपरि रखते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ पेयजल व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Loading

Related posts