निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबन्धक श्री शुक्ल ने स्टेशन परिसर, अस्थाई यात्री आश्रय स्थल, प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वार तथा यात्रियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से ट्रेनों के आगमन के पूर्व एवं उपरान्त यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बनाये गये सभी अस्थाई यात्री आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने रेल कर्मियों के लिए बनाये गये गाड़ी पार्किंग के निकट बैरिकेडिंग करने तथा प्रकाश की समुचित व्यवस्था, स्टेशन परिसर में खाली स्थानों को साफ-सफाई कर पौधा लगाने एवं सौदर्यीकरण करने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने मल्टी लेवल कार पार्किंग के निकट अवैध रूप से खड़े किये गाड़ियों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। अपर महाप्रबन्धक श्री शुक्ल ने स्टेशन पर अनारक्षित टिकट काउण्टर, ए.टी.वी.एम, यात्री सहायता बूथ, खान-पान स्टॉल, प्रसाधन, पेयजल की व्यवस्था को देखा तथा यात्रियों एवं कर्मचारियों से पूछताछ की। उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि होल्डिंग एरिया में बैठने, पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता तथा उद्घोषणा प्रणाली की समुचित व्यवस्था बनाए रखे और यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी समय पर उपलब्ध कराते रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों की सुरक्षा, सहायता एवं भीड़ नियंत्रण के लिए सतर्कता बरती जाए। स्टेशन परिसर में साफ-सफाई एवं यात्री सुविधाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
![]()
