महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने संरक्षित ट्रेन संचलन हेतु बस्ती स्टेशन पर रेलवे ट्रैक के टो लोड की जांच की

गोरखपुर, 12 नवम्बर, 2026: महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने 12 नवम्बर, 2026 को लखनऊ
मंडल के शाखा अधिकारियों की उपस्थिति में संरक्षित ट्रेन संचलन हेतु बस्ती स्टेशन पर रेलवे ट्रैक के टो (ज्वम) लोड
की जांच की, जो कि रेलवे ट्रैक के सुचारू कार्यशीलता का मापक होता है। साथ ही महाप्रबन्धक श्री उदय बोरवणकर
ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित किये जा रहे बस्ती स्टेशन तथा बस्ती-ओरवारा स्टेशनों के मध्य
बस्ती स्टेशन यार्ड में समपार संख्या 198 पर निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज (आर.ओ.बी.) का गहनता से निरीक्षण
किया।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक श्री उदय बोरवणकर ने संरक्षित ट्रेन संचलन हेतु बस्ती स्टेशन पर रेलवे ट्रैक के टो
(Toe) लोड की जांच की तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने रेलवे ट्रैक के समयबद्ध
अनुरक्षण पर विशेष बल दिया। तत्पश्चात श्री बोरवणकर ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित किये
जा रहे बस्ती स्टेशन के ले-आउट प्लान का अवलोकन किया। उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग एरिया, एस्केलेटर,
लिफ्ट, गुड्स साइडिंग एवं प्लेटफार्मों के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं
स्वच्छता के उच्च मानक को बनाये रखने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। महाप्रबन्धक ने यात्रियों की
सुगमता हेतु पार्किंग एरिया की व्यवस्था को बेहतर करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
तत्पश्चात श्री बोरवणकर ने प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर स्थित ए.सी. लाउंज, डॉरमेट्री, महिला एवं पुरुष प्रतीक्षालय,
सी.सी.टी.वी. कक्ष, रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) पोस्ट तथा रेलवे आवास में आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश
दिये। साथ ही उन्होंने पैनल कक्ष को देखा। इसके उपरान्त श्री बोरवणकर ने समपार संख्या 198 पर निर्माणाधीन
रोड ओवर ब्रिज (आर.ओ.बी.) का अवलोकन किया।
श्री बोरवणकर ने सम्बन्धित अधिकारियों को पुनर्विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के अन्दर उच्च गुणवत्ता एवं
निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुये रेल
परिसम्पत्तियों के उचित रखरखाव, रेलवे ट्रैक के अनुरक्षण, यात्री सुविधाओं में निरन्तर सुधार, स्वच्छता तथा स्टेशन
परिसर के समुचित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

Loading

Related posts