05101 गोरखपुर-शकूरबस्ती साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी गोरखपुर से 11 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से 16.00 बजे प्रस्थान कर आनन्दनगर से 17.02 बजे, सिद्धार्थनगर से 17.30 बजे, बढ़नी से 18.02 बजे, तुलसीपुर से 18.50 बजे, बलरामपुर से 19.37 बजे, गोण्डा से 20.30 बजे, सीतापुर जं0 23.55 बजे, दूसरे दिन शाहजहाँपुर से 01.34 बजे, बरेली से 03.32 बजे, मुरादाबाद से 05.20 बजे, गाजियाबाद से 09.12 बजे तथा दिल्ली से 10.25 बजे छूटकर शकूरबस्ती 11.05 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 05102 शकूरबस्ती-गोरखपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी शकूरबस्ती से 12 अक्टूबर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को शकूरबस्ती से 13.15 बजे प्रस्थान कर दिल्ली से 14.10 बजे, गाजियाबाद से 14.52 बजे, मुरादाबाद से 17.28 बजे, बरेली से 18.43 बजे, शाहजहाँपुर से 19.52 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 00.05 बजे, गोण्डा से 03.35 बजे, बलरामपुर से 04.32 बजे, तुलसीपुर से 05.22 बजे, बढ़नी से 06.12 बजे, सिद्धार्थनगर से 06.59 बजे तथा आनन्दनगर से 07.30 बजे छूटकर गोरखपुर 08.30 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का 01, एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी का 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 09, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
![]()
