क्या है YouTube का एआई म्यूजिक जनरेशन टूल
YouTube ने इस फीचर के बारे में अपने Creator Insider चैनल पर एक वीडियो के जरिए दी। इस AI टूल का मकसद है कि क्रिएटर्स को ज़्यादा और बेहतर इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक ऑप्शन मिल सकें, जिन्हें वे अपने वीडियो में जोड़ सकें। बिना किसी कॉपीराइट की चिंता के।
Creator Music टैब में बड़ा बदलाव
आपको बता दें कि, Creator Music टैब में काफी समय से एक कॉपीराइट-फ्री म्यूजिक लाइब्रेरी मौजूद है। इसमें यूजर genre, mood, vocals, BPM, duration आदि के आधार पर म्यूजिक सर्च करें। लेकिन कुछ ट्रैक्स के लिए आपको पैसे भी देने पड़ सकते हैं। इसके अतिरिक्त, इस टैब में AI आधारित “Music Assistant” नाम से एक नया सेक्शन जोड़ा गया है। आपको इसमें Gemini स्पार्कल आइकन के साथ एक पेज मिलेगा है जहां पर आप टेक्स्ट में लिखकर बता सकते हैं कि आपको किस तरह का म्यूजिक चाहिए, जैसे वीडियो का टॉपिक मान लीजिए, मूड, लंबाई आदि। अब कंपनी ने यह नहीं बताया कि इस टूल को कौन-सा AI मॉडल चला रहा है, हालांकि YouTube यह जरूर कह रहा है कि यूजर द्वारा लिखे गए प्रॉम्प्ट्स 30 दिनों तक सर्वर पर स्टोर किए जाएंगे ताकि सिस्टम को ठीक किया जा सके।
![]()
