गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तन में निम्नवत संशोधन

गोरखपुर, 24 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा पूर्व मध्य रेलवे के मुगमा स्टेशन के री-मॉडलिंग कार्य के साथ न्यू ओम बेसको साइडिंग से कनेक्शन तथा पैनल इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पूर्व अधिसूचित 15027/15028 सम्बलपुर-गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तन में निम्नवत संशोधन किया गया है, फलस्वरूप-सम्बलपुर से 25, 26, 27, 28, 29 एवं 30 सितम्बर तथा 01 एवं 02 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जसीडीह-देवघर-बाका- भागलपुर-मुंगेर-बरौनी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी 25 सितम्बर से 04 अक्टूबर, 2026 तक झाझा, जमुई, किऊल, लक्खीसराय, बड़हिया एवं हाथीदह जं. स्टेशनों पर नहीं रूकेगी। गोरखपुर से 26, 27, 28, 29 एवं 30 सितम्बर तथा 02, 03 एवं 04 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-मुंगेर-भागलपुर-बाका-देवघर-जसीडीह के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी 25 सितम्बर से 04 अक्टूबर, 2026 तक हाथीदह जं., बड़हिया, लक्खीसराय, किऊल, जमुई एवं झाझा स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

Loading

Related posts