प्रयागराज। साहित्यांजलि प्रभा मासिक पत्रिका के संपादक मंडल की एक बैठक डा•अजय मालवीय बहार की अध्यक्षता में पत्रिका के उपसंपादक तथा वरिष्ठ साहित्यकार डा•योगेन्द्र कुमार मिश्र विश्वबंधु के नीमसंराय काॅलोनी, मुंडेरा स्थित आवास पर आहूत हुई।बैठक की मुख्य अतिथि के रूप में पत्रिका की अतिथि-संपादक डा•जयामोहन श्रीवास्तव थीं।बैठक में पत्रिका के संवर्धन-विकास के लिये निर्णयों के साथ यह भी निर्णय लिया गया कि पत्रिका का मासिक सम्मान समारोह साहित्यकार सत्कार आपके द्वार के अंतर्गत महानगर से बाहर जनपद के तहसील एवं ग्रामीण स्तर पर भी साहित्यकारों का सम्मान किया जाये।
बैठक में अक्टूबर माह का अंक जो वरिष्ठ साहित्यकार मीरा सिन्हा पर आधारित है, का विमोचन किया गया।बैठक के पश्चात उपस्थित कविगण के अतिरिक्त अन्य कविगण ने भी अपनी-अपनी भावपूर्ण रचना का पाठ किया । जिसमें उप-संपादक डा•रामलखन चौरसिया, सह-संपादक रवीन्द्र कुशवाहा, डा•रामसुख यादव, सदस्य शम्भूनाथ श्रीवास्तव शम्भु एवं पत्रिका के संपादक वरिष्ठ साहित्यकार डा•भगवान प्रसाद उपाध्याय ने भावपूर्ण कविताएं सुनाईं । कार्यक्रम के आरंभ में विश्वबन्धु ने उपस्थित समस्त सदस्यों का स्वागत एवं अंत में रेखा मिश्र ने आभार प्रकट किया।
November 14, 2026
sangamshapath Comments Off on जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत स्व-गणना कराये जाने के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में भारत की जनगणना-2027...