जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों, बैंक अधिकारियों एवं शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं छात्रावासों के विद्यार्थियों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें। स्व-गणना पूर्ण होने पर इसकी सूचना जिला मुख्यालय स्थित जनगणना कार्यालय (Census Cell) को उपलब्ध कराने तथा संबंधित फोटोग्राफ जनगणना ग्रुप एवं निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए।
समस्त जोन एवं चार्ज अधिकारियों को प्रचार-प्रसार माध्यम से चिन्हित सार्वजनिक स्थलों पर बैनर एवं पोस्टर लगवाकर स्व-गणना एवं जनगणना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। स्व-गणना पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति स्वयं एवं अपने परिवार की गणना कर सकता है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर जिला अधिकारी (वि0/रा0) श्रीमती विनीता सिंह, अपर नगर आयुक्त नगर निगम, जिला जनगणना अधिकारी, सहायक निदेशक (जनगणना) श्री जितेन्द्र श्रीवास्तव, समस्त नोडल पदाधिकारी , मास्टर्स ट्रेनर वीरभद्र प्रताप, डॉ.अब्दुल मोहयीं, अखिलेश कुमार सिंह,विभागाध्यक्ष, बैंक अधिकारी, विश्वविद्यालयों के प्राचार्य, समस्त इंजीनियरिंग कॉलेज एवं जनगणना कार्य से जुड़े समस्त चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।
![]()
