भारतीय रेल पर 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान

गोरखपुर, 31 अक्टूबर, 2025ः भारतीय रेल पर 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के
अन्तर्गत अन्तिम दिन 31 अक्टूबर, 2025 को मुख्यालय गोरखपुर तथा लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर
स्वच्छता जागरूकता रैली निकाल कर रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों को जागरूक किया गया। इस दौरान प्लेटफार्मों, प्रतीक्षालयों,
कार्यालयों, आवासीय कॉलोनियों, चिकित्सालयों तथा अन्य कार्यस्थलों की साफ-सफाई की गई।
मंडल रेल प्रबन्धक/लखनऊ श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ई.एन.एच.एम. श्री महेन्द्र सिंह के
नेतृत्व में स्टेशनों पर नियमित स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में, स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत अन्तिम दिन स्टेशनों पर
कार्यरत स्वास्थ्य निरीक्षकों ने संविदा कर्मचारियों एवं रेल कर्मचारियों के साथ स्वच्छता जन-जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान
स्टेशनों, सर्कुलेटिंग एरिया, आवासीय कॉलोनियों, चिकित्सालयों, डिपो, रेलवे ट्रैक एवं अन्य क्षेत्रों की गहन साफ-सफाई की गई तथा
कीटनाशक का छिड़काव किया गया।
मंडल रेल प्रबन्धक/वाराणसी श्री आशीष जैन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर /ई.एन.एच.एम. श्री अभिषेक राय की
देखरेख में आजमगढ़, बलिया, बनारस, वाराणसी सिटी, गाजीपुर सिटी, भटनी, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, मऊ एवं प्रयागराज
रामबाग स्टेशनों पर कार्यरत स्वास्थ्य निरीक्षकों ने संविदा कर्मचारियों के साथ स्वच्छता सम्बन्धी पोस्टरों एवं बैनरों के माध्यम से
एक जागरूकता रैली निकालकर रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान स्टेशन परिसर,
सर्कुलेटिंग एरिया, प्रसाधनों एवं अन्य कार्यस्थलों की गहन सफाई की गई।
मंडल रेल प्रबन्धक/इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर /ई.एन.एच.एम. श्री शैलेश कुमार
सिंह के नेतृत्व में इज्जतनगर मंडल के काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआँ, काशीपुर, रूद्रपुर सिटी, बरेली सिटी, पीलीभीत, कासगंज,
फर्रुखाबाद, फतेहगढ़ एवं कन्नौज स्टेशनों पर रेल कर्मियों एवं स्वच्छता कर्मियों ने स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया,
जिससे स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालयों आदि की गहन सफाई की गई। प्लेटफार्मों पर डस्टबिनों की सफाई के साथ ही
रेलवे ट्रैक तथा प्रतीक्षालयों की गहन साफ-सफाई की गई।

Loading

Related posts