महाप्रबन्धक ने समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों को सम्मानित किया

गोरखपुर 31 अक्टूबर, 2025: महाप्रबन्धक श्री उदय बोरवणकर ने महाप्रबन्धक सभाकक्ष में आयोजित सेवानिवृत्ति
समारोह में 31 अक्टूबर, 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण/आरएसपी श्री नरेन्द्र सिंह तथा प्रमुख मुख्य
सामग्री प्रबन्धक श्री अजय अरोरा को समापक राशि का प्रपत्र, सेवा प्रमाण पत्र एवं गोल्ड प्लेटेड मेडल तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर
सम्मानित किया। इस अवसर पर महाप्रबन्धक ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।
समारोह में उपस्थित प्रमुख विभागाध्यक्षों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री अरोरा एवं श्री सिंह के द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यो की
सराहना करते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की।

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री मनोज कुमार ने 31 अक्टूबर, 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे सहायक
वाणिज्य प्रबन्धक श्री जितेन्द्र कुमार सिंह को प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी कक्ष, गोरखपुर में गोल्ड प्लेटेड मेडल, समापक राशि का
प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
मुख्य कार्मिक अधिकारी/आई.आर. श्री अवधेश कुमार ने कार्मिक विभाग के सभा कक्ष में 31 अक्टूबर, 2025 को आयोजित एक
समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे 11 अराजपत्रित रेलकर्मियों को गोल्ड प्लेटेड मेडल, समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान
कर सम्मानित किया।
सेवा निवृत्त रेल कर्मियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य कार्मिक अधिकारी/आई.आर. श्री अवधेश कुमार ने कहा कि आप सभी ने
अपने जीवन का एक लम्बा समय रेलवे को दिया है। आपके अनुभव से हम आगे भी लाभ उठाते रहेंगे।
इस अवसर पर कार्मिक एवं लेखा विभाग के अधिकारी, यूनियन के पदाधिकारी तथा सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मियों के
परिजन उपस्थित थे।

Loading

Related posts