उपलक्ष्य में महाप्रबन्धक श्री उदय बोरवणकर ने महाप्रबन्धक कार्यालय परिसर में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता
की शपथ दिलायी कि- ’’मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिये स्वयं को
समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की
भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक
सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ।’’ इस अवसर पर अपर महाप्रबन्धक श्री
वी.के.शुक्ल, वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री तुषार कान्त पाण्डेय, वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं रेल कर्मचारियों
ने शपथ ली। इसके उपरान्त सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में आयोजित समारोह में महाप्रबन्धक श्री बोरवणकर ने वाकाथन में
उपस्थित प्रमुख विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों, रेल कर्मचारियों तथा खिलाड़ियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी। सतर्कता
सप्ताह के अन्तर्गत ’’वाक फार इन्टेग्रिटी’’ (वाकाथन) को मुख्य अतिथि महाप्रबन्धक श्री उदय बोरवणकर ने हरी झण्डी दिखाकर
रवाना किया। ’’वाकाथन’’ सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम से प्रारम्भ होकर रेलवे अधिकारी विश्रामगृह तथा अधिकारी कालोनी होते हुए
वापस सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में समाप्त हुआ। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत 31 अक्टूबर, 2025 को उप मुख्य सतर्कता अधिकारी/सिगनल एवं दूरसंचार श्री अमित कुमार एवं उप मुख्य सतर्कता अधिकारी/विद्युत श्री अजय ऋषि की उपस्थिति में पूर्वोत्तर रेलवे बालक इण्टर कालेज, गोरखपुर में विद्यार्थियों के लिए ‘‘सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी’’ विषय पर वाक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सतर्कता विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 31 अक्टूबर, 2025 को प्रातः 09.00 बजे गोरखपुर जं0 स्टेशन पर रेलकर्मियों एवं यात्रियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी गयी तथा प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक यात्रियों का सुझाव प्राप्त करने हेतु शिकायत एवं सुझाव बूथ का आयोजन किया गया। 01 नवम्बर, 2025 को पूर्वान्ह में यात्रिक कारखाना, गोरखपुर में सतर्कता सेमिनार, ए.पी.एन एकेडमी, पिपरा, महाराजगंज में सतर्कता संगठन द्वारा अवेयरनेस ग्राम सभा का आयोजन किया जायेगा तथा 16.00 बजे से ऑनलाइन लीज होल्डरों के साथ वेण्डर मीट का आयोजन किया जायेगा।
![]()
