तालाब में महिला का शव मिलने से सनसनी, इलाके में मचा हड़कंप; हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

लालगंज,रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मालपुरा गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक तालाब में करीब 50 वर्षीय महिला का शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस की पूछताछ और स्थानीय लोगों की मदद से मृतका की पहचान रमेशा (50 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय बाल्हेश्वर, निवासी मालपुरा के रूप में हुई। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।लालगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
पुलिस का कहना है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई। फिलहाल पुलिस साक्ष्य जुटाने और आसपास के लोगों से पूछताछ में लगी हुई है।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील की है।

Loading

Related posts