सामाजिक समता के प्रबल हिमायती थे राम अवधेश सिंह- चंद्रभूषण सिंह यादव

बिहार विधानसभा के दोनों सदनों और भारतीय संसद के दोनों सदनों के सदस्य रहने के बावजूद कोई पेंशन न लेने वाले मंडल आंदोलन के जुझारू नेता राम अवधेश सिंह के स्मृति दिवस पर रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि राम अवधेश सिंह सामाजिक समता के प्रबल हिमायती थे।
सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि राम अवधेश सिंह ने बिहार के चौकीदार दफादार संघ का अध्यक्ष रहते हुए अपने सतत् संघर्षों की बदौलत चौकीदारों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिलवाया।उन्होंने पिछड़ों के आरक्षण हेतु बिहार से लेकर दिल्ली तक अनेक आंदोलन और रैलियां की। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य पद को सुशोभित करने वाले राम अवधेश सिंह सामाजिक न्याय आंदोलन के महानतम सपूत हैं, जिन्हें स्मृति दिवस पर कोटिशः नमन है।
राम अवधेश सिंह को उनके स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुरलीधर, सुरेश नारायण सिंह, सोनू शर्मा,जितेंद्र बुलबुल यादव, अयोध्या वर्मा, गोकुला यादव, राम चंदर शर्मा, चंद्रिका यादव,शंकर गोंड, नगीना यादव, व्यास यादव, उत्तिम यादव, नारायण प्रसाद, कांता प्रसाद, श्यामराज कन्नौजिया, रामनयन प्रसाद,अभिषेक गुड्डू गोंड, ऐनुल अंसारी, मायालाल यादव,बेलभद्र गोंड, महेंद्र प्रसाद,राजन यादव,गोविंद यादव आदि के नाम प्रमुख हैं।

Loading

Related posts