*प्रदेश स्तरीय 25 सूत्रीय मांगों, जनपद की 13 सामूहिक समस्याओं एवं 21 व्यक्तिगत प्रकरणों के समाधान की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन चेतावनी— समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर होगा प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन डॉ हरि प्रकाश यादव प्रयागराज, 30 जुलाई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट), प्रयागराज इकाई के नेतृत्व में गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, प्रयागराज पर शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने में प्रदेश स्तरीय 25 सूत्रीय मांगों, जनपद की 13 सामूहिक समस्याओं तथा 21 व्यक्तिगत प्रकरणों के…
![]()
