ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत

कानपुर देहात-रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के असालतगंज-बिरूहन रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर भी सड़क किनारे बने एक गहरे खड्ड (गड्ढे) में पलट गया इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया मिली जानकारी के अनुसार, एक ही बाइक पर सवार होकर दो युवक बिरूहन से असालतगंज की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया राहगीरों की सूचना पर रसूलाबाद कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस प्रशासन द्वारा मृतकों की शिनाख्त करने और उनके परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई की जा रही है हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Loading

Related posts