![]()
अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा समीक्षा गोष्ठी का आयोजन
कानपुर-कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जोनल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में आगामी त्योहारों, क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण समेत कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई बैठक के दौरान एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कड़े व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहना होगा इस महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी में झांसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) आकाश कुलहरि भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे बैठक में जोन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया और अपने-अपने क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक दिया।
