![]()
आईआईटी माधवपुरम में चला चट्टा हटाओ अभियान, 28 पशु पकड़े गए
कानपुर-नगर आयुक्त के कड़े निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम की टीम ने शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है इसी क्रम में कल्याणपुर के आईआईटी के पास स्थित माधवपुरम क्षेत्र में भारी पुलिस बल और प्रवर्तन दल के साथ ‘चट्टा हटाओ और पशु जब्तीकरण’ का व्यापक अभियान चलाया गया अभियान के दौरान माधवपुरम में अवैध रूप से संचालित चट्टों को हटाने की कार्रवाई की गई टीम ने मौके से 05 भैंस और 03 गायों समेत कुल 08 दुधारू पशुओं को जब्त कर जाजमऊ स्थित काॅजीहाउस में निरुद्ध कर दिया इसके अलावा नगर निगम की कैटिल कैचिंग टीम ने शहर के अन्य प्रमुख क्षेत्रों बारादेवी, बर्रा-2, श्यामनगर और रामादेवी चौराहा आदि में भी सघन अभियान चलाया यहां से 20 आवारा पशुओं को पकड़कर किशनपुर स्थित कान्हा गौशाला में सुरक्षित भेजा गया है मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए महापौर प्रमिला पांडेय ने सभी चट्टा संचालकों और पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को अविलंब नगर निगम की सीमा से बाहर स्थानांतरित कर लें नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, नियमों का उल्लंघन करने वाले पशुपालकों के खिलाफ वित्तीय कार्रवाई भी बड़े पैमाने पर की जा रही है, वित्तीय वर्ष 2025-26 पशुपालकों से जुर्माने के रूप में कुल ₹60.56 लाख की वसूली की गई, वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 (अब तक) कुल ₹18.17 लाख का जुर्माना वसूला जा चुका है वसूली गई यह पूरी धनराशि नगर निगम के राजकोष में जमा करा दी गई है इस बड़े चट्टा हटाओ अभियान के दौरान नगर निगम का प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. निरंजन, प्रवर्तन अधिकारी कर्नल आलोक नारायन, राजस्व निरीक्षक दिनेश कुमार सहित प्रवर्तन दल के सदस्य सूबेदार सत्यवीर, सूबेदार रामेन्द्र, हवलदार मनोज, जितेन्द्र, राज नारायन और कैटिल कैचिंग वाहन का पूरा दस्ता मौजूद रहा।
