केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उस राजनीतिक दबाव का प्रतीक बन गया है जिसने केंद्र की मोदी सरकार को पिछले 12 वर्षों में तीसरी बार जनआंदोलन के सामने पीछे हटने पर मजबूर किया। इससे पहले नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी यानि सीएए और एनआरसी के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन तथा तीन कृषि कानूनों के विरोध में चले किसान आंदोलन ने भी सरकार को अपने कदम वापस लेने के लिए विवश किया था। वहीं, यदि नीतिगत मामलों से अलग सामाजिक दबाव की बात करें तो यौन उत्पीड़न के…
![]()
