11043 दादर-बलिया त्रै-साप्ताहिक एक्सप्रेस 17 अगस्त, 2026 से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को दादर से 14.05 बजे प्रस्थान कर कल्याण जं. से 14.57 बजे, नासिक रोड से 17.25 बजे, भुसावल से 21.05 बजे, दूसरे दिन हरदा से 00.52 बजे, इटारसी से 02.40 बजे, रानी कमलापति से 04.10 बजे, बीना से 06.45 बजे, ललितपुर से 08.00 बजे, टीकमगढ़ से 08.42 बजे, खरगापुर से 09.22 बजे, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर से 10.37 बजे, खजुराहो से 11.45 बजे, महोबा से 13.02 बजे, बाँदा से 14.47 बजे, चित्रकूट धाम कर्वी से 16.10 बजे, मानिकपुर से 16.45 बजे, प्रयागराज जं. से 19.10 बजे, ज्ञानपुर रोड से 20.08 बजे, बनारस से 21.25 बजे, वाराणसी जं. से 21.55 बजे, औंड़िहार से 22.42 बजे, मऊ से 23.50 तथा तीसरे दिन रसड़ा से 00.20 बजे छूटकर बलिया 01.45 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 11044 बलिया-दादर त्रै-साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 अगस्त, 2026 से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को बलिया से 15.15 बजे प्रस्थान कर रसड़ा से 15.52 बजे, मऊ से 16.55 बजे, औंड़िहार से 18.02 बजे, वाराणसी जं. से 18.55 बजे, बनारस से 19.10 बजे, ज्ञानपुर रोड से 19.47 बजे, प्रयागराज जं. से 21.50 बजे, दूसरे दिन मानिकपुर से 00.47 बजे, चित्रकूट धाम कर्वी से 01.25 बजे, बाँदा से 03.08 बजे, महोबा से 04.25 बजे, खजुराहो से 06.10 बजे, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर से 06.50 बजे, खरगापुर से 07.24 बजे, टीकमगढ़ से 07.51 बजे, ललितपुर से 10.30 बजे, बीना से 11.35 बजे, रानी कमलापति से 13.50 बजे, इटारसी से 15.15 बजे, हरदा से 16.02 बजे, भुसावल से 19.50 बजे, नासिक रोड से 23.28 बजे तथा तीसरे दिन कल्याण जं. से 02.43 बजे छूटकर दादर 03.35 बजे पहुँचेगी।
इस गाडी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, एस.एल.आर.डी. के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा शयनयान श्रेणी के 07 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे।
![]()
