भीड़ को ध्यान में रखते हुये गोरखपुर जं. स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित
करने के लिये व्यापक प्रबन्ध किये गये हैं। भीड़ प्रबन्धन एवं यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु स्टेशन पर विशेष
व्यवस्थायें लागू की गई हैं। इसी क्रम में, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित कुमार ने 19 नवम्बर, 2026 को
गोरखपुर जं. स्टेशन पर यात्री होल्डिंग एरिया में रेल यात्रियों के लिये प्रदत्त सुविधाओं तथा वॉर रूम का बृहद
निरीक्षण किया।
विदित हो कि गोरखपुर जं. स्टेशन पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिये स्टेशन परिसर में 05 अस्थाई यात्री होल्डिंग
एरिया बनाये गये हैं। सभी यात्री होल्डिंग एरिया में हेल्प डेस्क, मोबाइल यू.टी.एस. से अनारक्षित टिकट प्राप्त करने
की व्यवस्था, सभी ट्रेनों की अद्यतन समय सारिणी, बड़ी एल.ई.डी. स्क्रीन पर ट्रेनों की जानकारी, अनाउंसमेंट एवं
बेहतर प्रकाश की व्यवस्था, चिकित्सा बूथ, शुद्ध पेयजल एवं प्रसाधन की सुविधा, पर्याप्त मात्रा में मोबाइल चार्जिंग
प्वाइंट, कूलर आदि की व्यवस्था की गई है। साथ ही रेल यात्रियों की सुरक्षा हेतु रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) के
जवानों की तैनाती की गई है। सी.सी.टी.वी. कैमरों की मदद से निरन्तर प्लेटफॉर्मों, यात्री होल्डिंग एरिया एवं स्टेशन
परिसर की निगरानी की जा रही है।
![]()
