रेलवे के सतर्कता टीम द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के सतर्कता विभाग के ऑडिट के क्रम में 19 नवम्बर, 2026 को
महाप्रबन्धक सभाकक्ष में सतर्कता सबन्धित बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें महाप्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे श्री
उदय बोरवणकर, उत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक श्री अरविन्द कुमार नौटियाल के साथ सतर्कता दल के
अधिकारी तथा पूर्वाेत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक श्री आदर्श खरे तथा सतर्कता दल के अधिकारी, निरीक्षक एवं
कर्मचारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर बैठक को सम्बोधित करते हुए महाप्रबन्धक, पूर्वाेत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने कहा कि रेलवे
विजिलेंस और पब्लिक विजिलेंस के कार्यक्षेत्र में अंतर है। रेलवे सतर्कता संगठन का मुख्य उद्देश्य रेलवे में भ्रष्टाचार की
रोकथाम, पद्धति सुधार तथा निवारक जांच के माध्यम से कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं प्रभावी
बनाना है। उन्होंने कहा कि कार्यों को जल्दबाजी में करने के बजाय समुचित जांच एवं परीक्षण के उपरांत निर्णय लेना
चाहिए, ताकि त्रुटियों की पहचान कर समय रहते सुधार किया जा सके।
महाप्रबन्धक ने कहा कि सतर्कता जांच का उद्देश्य केवल त्रुटियों को उजागर करना ही नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के
कारणों, प्रक्रियागत कमियों की पहचान कर व्यवस्था में सुधार लाना भी है। आंतरिक लेखापरीक्षा एवं निवारक जांच
के दौरान गंभीर मामलों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने विभिन्न विभागों में चल रहे कार्यों एवं
परियोजनाओं की नियमित समीक्षा और निरीक्षण पर जोर देते हुए कहा कि कार्यों में विलम्ब के कारणों का विश्लेषण
किया जाना चाहिए। सतर्कता के दृष्टिगत अनियमितताओं की समय रहते पहचान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
श्री बोरवणकर ने वर्तमान तकनीकी युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं आधुनिक तकनीकों के उपयोग की
आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि अधिकारियों एवं निरीक्षकों को इन तकनीकों से प्रशिक्षित होकर अपने कार्यों में
दक्षता बढ़ानी चाहिए। उन्होंने सतर्कता जांच में पारदर्शिता बनाए रखने, तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग करने
तथा जनमानस में रेलवे की सकारात्मक छवि स्थापित करने के लिए प्रभावी कार्य करने का सुझाव दिया।
इससे पूर्व, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, पूर्वाेत्तर रेलवे श्री आदर्श खरे ने कहा कि सतर्कता ऑडिट से विभिन्न विभागों के
बीच पद्धति सुधार एवं कार्यप्रणाली में सुधार को मजबूती मिलती है। उन्होंने दोनों रेलों के अधिकारियों से आपसी
समन्वय एवं अनुभव साझा करते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने हेतु सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि रेलवे में अमृत
भारत एवं वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों के संचालन के साथ संरक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्था में भी निरंतर सुधार हो रहा
है। कवच जैसी आधुनिक तकनीक रेलवे की संरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बना रही है।
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री अरविन्द नौटियाल ने कहा कि सतर्कता विभाग में प्राप्त शिकायतों में से
अनेक मामलों में पर्याप्त तथ्य सामने नहीं आते, जिससे जांच संसाधनों एवं संगठन की विश्वसनीयता प्रभावित होती
है। उन्होंने कहा कि सतर्कता जांच में तथ्यों एवं साक्ष्यों पर आधारित सटीक मामलों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए,
जिससे जांच की प्रभावशीलता बढ़े और संगठन की छवि मजबूत हो। उन्होंने भ्रष्टाचार की रोकथाम में सीसीटीवी
कैमरों की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए रेलवे परिसरों एवं संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी निगरानी को
और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
सेमिनार के दौरान पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भ्रष्टाचार की रोकथाम, अनुशासन एवं अपील नियम, निवारक
जांच, रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों एवं मैनुअल का अनुपालन तथा सतर्कता ऑडिट के महत्व पर विस्तार से प्रकाश
डाला गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया एवं कार्यप्रणाली में सुधार एवं
सतर्कता व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन उप मुख्य सतर्कता अधिकारी/भंडार श्री कृष्ण चन्द्र सिंह तथा धन्यबाद ज्ञापन उप मुख्य सतर्कता
अधिकारी/सिगनल एवं दूरसंचार श्री अमित कुमार ने किया।
![]()
