दादर-गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस (सप्ताह में चार दिन) के रूप में किया जायेगा

गोरखपुर, 15 अगस्त, 2026: रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुविधा प्रदान करने हेतु 01027/01028 दादर-गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी का संचलन नियमित गाड़ी संख्या 11047/11048 दादर-गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस (सप्ताह में चार दिन) के रूप में किया जायेगा। यह गाड़ी दादर से 18 अगस्त, 2026 से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को तथा गोरखपुर से 20 अगस्त, 2026 से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को निम्नवत चलाई जायेगा।

11047 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस (सप्ताह में चार दिन) 18 अगस्त, 2026 से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को दादर से 14.05 बजे प्रस्थान कर कल्याण जं. से 14.57 बजे, नासिक रोड से 17.25 बजे, भुसावल से 21.05 बजे, दूसरे दिन हरदा से 00.52 बजे, इटारसी से 02.40 बजे, रानी कमलापति से 04.10 बजे, बीना से 06.50 बजे, ललितपुर से 08.00 बजे, टीकमगढ़ से 08.42 बजे, खरगापुर से 09.22 बजे, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर से 10.37 बजे, खजुराहो से 11.45 बजे, महोबा से 13.02 बजे, बाँदा से 14.47 बजे, चित्रकूट धाम कर्वी से 16.10 बजे, मानिकपुर से 16.45 बजे, प्रयागराज जं. से 19.10 बजे, ज्ञानपुर रोड से 20.08 बजे, बनारस से 21.25 बजे, वाराणसी जं. से 21.55 बजे, औंड़िहार से 22.42 बजे, मऊ से 23.50, तीसरे दिन भटनी से 00.58 बजे तथा देवरिया सदर से 01.27 बजे छूटकर गोरखपुर 02.55 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 11048 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस (सप्ताह में चार दिन) 20 अगस्त, 2026 से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को गोरखपुर से 14.20 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 15.22 बजे, भटनी से 15.46 बजे मऊ से 17.00 बजे, औंड़िहार से 18.02 बजे, वाराणसी जं. से 18.55 बजे, बनारस से 19.15 बजे, ज्ञानपुर रोड से 19.55 बजे, प्रयागराज जं. से 21.50 बजे, दूसरे दिन मानिकपुर से 00.47 बजे, चित्रकूट धाम कर्वी से 01.25 बजे, बाँदा से 03.08 बजे, महोबा से 04.25 बजे, खजुराहो से 06.10 बजे, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर से 06.50 बजे, खरगापुर से 07.24 बजे, टीकमगढ़ से 07.51 बजे, ललितपुर से 10.30 बजे, बीना से 11.35 बजे, रानी कमलापति से 13.50 बजे, इटारसी से 15.15 बजे, हरदा से 16.02 बजे, भुसावल से 19.50 बजे, नासिक रोड से 23.28 बजे तथा तीसरे दिन कल्याण जं. से 02.43 बजे छूटकर दादर 03.35 बजे पहुँचेगी।

इस गाडी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, एस.एल.आर.डी. के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा शयनयान श्रेणी के 07 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे।

Loading

Related posts