गद्दाफी स्टेडियम का नवीनकरण करने में करीब 500 करोड़ पाकिस्तान रुपये खर्च करने की बात कही गई थी। यहां बैठने की व्यवस्था, फ्लड लाइट्स से लेकर कुछ नई इमारतें भी बनाई गई थी। पीसीबी को इसकी तैयारी पूरी करने में अतिरिक्त समय लगा था। चैंपियंस ट्रॉफी से कुछ दिन पहले ही ये तैयार हुआ था। अब पाकिस्तान की किरकिरी इस वजह से हो रही है क्योंकि स्टेडियम में मौजूद बाथरूम की छत से पानी टपकने का वीडियो वायरल हो रहा है।
बता दें कि, इस स्टेडियम में पिछला मैच 28 फरवरी को अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना था। लेकिन बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो गया। पीसीबी बोर्ड के पास ग्राउंड सुखाने की उचित व्यवस्था नहीं थी, यहां तक बारिश के दौरान पूरे ग्राउंड को कवर भी नहीं किया गया था। इसको लेकर पीसीबी की काफी बेइज्जती हुई थी। अब स्टेडियम का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
![]()
