भारतीय रेलवे पुरुष अंडर-23 क्रिकेट टीम के लिये पूर्वोत्तर रेलवे से श्री विराट जायसवाल का चयन

गोरखपुर, 01 अक्टूबर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे के क्रिकेट खिलाड़ियों के निरन्तर शानदार प्रदर्शन को देखते हुये राजकोट में 12 से 15 अक्टूबर, 2026 तक तथा बोकारो में 19 से 22 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी में भाग ले रही भारतीय रेलवे पुरुष अंडर-23 क्रिकेट टीम के लिये पूर्वोत्तर रेलवे से श्री विराट जायसवाल का चयन हुआ है, जिसमें यह टीम के कप्तान होंगे। साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के श्री विशाल पांडेय भारतीय रेलवे पुरुष अंडर-23 क्रिकेट टीम के मैनेजर होंगे। पूर्वोत्तर रेलवे की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कड़े अभ्यास एवं उन्नत प्रशिक्षण के फलस्वरूप अनवरत शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे के उदीयमान क्रिकेट खिलाड़ी श्री विराट जायसवाल एवं श्री विशाल पांडेय की इस उपलब्धि पर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे एवं सरंक्षक/नरसा श्री उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री विनोद कुमार शुक्ल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एवं अध्यक्ष/नरसा श्री अनुज मित्तल, महासचिव/नरसा श्री अक्षय मिश्रा, क्रिकेट/सचिव श्री राहुल गुप्ता, सहायक क्रीड़ाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह, क्रिकेट/कोच श्री रंजीत यादव तथा नरसा पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Loading

Related posts