झूलेलाल चालीहा महोत्सव में गूंजा ‘आयो लाल झूलेलाल’

 

कानपुर। गोविंद नगर स्थित श्री झूलेलाल शिव मंदिर में चालीहा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बहराणा साहिब की पूजा-अर्चना के बाद बच्चों ने विभाजन की विभीषिका पर भावुक नाट्य प्रस्तुति दी। मंचन देखकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। राष्ट्रगान के बाद बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
आरती और भंडारे के बाद श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ पांडु नदी पहुंचे, जहां विधि-विधान से झूलेलाल जी की ज्योति का विसर्जन किया गया। मंदिर परिसर ‘आयो लाल, झूलेलाल’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से गूंजता रहा। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्यामलाल मूलचंदानी के साथ सुरेश कटारिया, महेश मनचंदा, डॉ. सुरेश मदान, डॉ. सुरेश आहूजा, डॉ. अशोक पाहूजा, बंटी सिधवानी, संजू डाबरानी, नरेश फूलवानी, चंद्रभान मोहनानी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Loading

Related posts