रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने के लिए रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। समिति परिवार ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद को दिया गया रक्त उसके जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का विधिवत भव्य रुद्राभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। धार्मिक आस्था और जनसेवा से जुड़े इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ हुआ।
कार्यक्रम में विधायक अमिताभ बाजपेई, दीपक मिश्रा, आशीष गुप्ता, प्रशांत बाजपेई, चंद्रभान शर्मा, रवि प्रताप सिंह, सूर्यवंशी रवि सिंह, छूंना पाल, अधिवक्ता मनोज सिंह, रिंकू केसरवानी, एडवोकेट अनूप सिंह, टिंकू केसरवानी, दीपक, सोनू प्रजापति, अजय साहू सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
![]()
