प्रयागराज। भाविनी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की संस्थापक पूनम सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया।इस अवसर पर संस्था के विशेष बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सभी ने जमकर सराहना की।
संस्था की संस्थापक पूनम सिंह ने सभी को “इंसान का इंसान से हो भाईचारा, यही पैगाम हमारा” का संदेश देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता के साथ देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में आदर्श कन्या सदन विद्यालय की प्रधानाचार्य, दिव्याभा इंटर कॉलेज की प्रबंधक एवं प्रिंसिपल रुचि राय, नशा मुक्ति केंद्र से स्नेहलता जी एवं नौशीन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर संस्था की स्पेशल एजुकेटर सुनीता मिश्रा, कोऑर्डिनेटर शीलू सोनकर, पुष्पा भारती, शशि कुमारी, कृष्णा चौधरी, डॉ. युवराज मिश्रा एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति और सामाजिक एकता की भावना से सराबोर रहा।
![]()
