तीसरे सेक्शन में शेरशाह सूरी तथा मुग़ल बादशाहों अकबर,जहाँगीर , शाहजहाँ,औरंगज़ेब तथा अवध के नवाब मोहम्मद अली शाह के फरमानों को दिखाते हुए उनके द्वारा समय- समय पर जारी किए गए शाही फरमानों की जानकारी पांडुलिपि अधिकारी श्री गुलाम सरवर ने विधिवत ढंग से दी और छात्राओं के सवालों का जवाब दिया।प्राचीन इतिहास की दुर्लभ पुस्तकों में चौर पंचाशिका तथा लिपियों पर आधारित पैलिओ ग्राफ़ी की पुस्तक में ब्रह्मी और खरोष्ठी लिपि के बारे में देखकर छात्राएँ भावविभोर हो गईं l
चौथे सेक्शन में पांडुलिपियों के संरक्षण की विधियों को डेमो सहित बताया गया श्री रोशन लाल एवं मो०शफीक ने हैंड लैमिनेशन तथा जीर्ण पांडुलिपियों की साधारण मरम्मत करते हुए इस सेक्शन की ज़िम्मेदारी सँभाली और छात्राओं को भी स्वयं उनके हाथों से संरक्षण की हैंड लैमिनेशन विधि करवाई छात्राएँ बहुत प्रसन्न हुईं पाँचवें सेक्शन में ज्ञान भारतम मिशन के अन्तर्गत कराए जा रहे पांडुलिपियों के डिजिटाइजेशन कार्य को भी दिखाया गया श्री अजय कुमार मौर्य ने छात्राओं को लाइब्रेरी का अवलोकन कराया तथा फयुमिगेशन चैंबर के माध्यम से पांडुलिपियों में कराए जाने वाले धूमन कार्य की जानकारी दी इसके बाद समस्त छात्राओं को पांडुलिपि संपदा प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया, आर्य कन्या महाविद्यालय की आचार्य डॉ ज्योति रानी जयसवाल, डॉ दीपशिखा, डॉ नाजनीन फारुकी, डॉ अर्चना सिंह, डॉ सुधा कुमारी ने उपस्थित छात्राओं के बीच विश्व धरोहर सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डाला तथा छात्राओं से ऐतिहासिक धरोहर इन पांडुलिपियों के संरक्षण संवर्धन के बारे में बताया l आये हुए अतिथियों एवं छात्रओ के प्रति आभार प्रकट पाण्डुलिपि अधिकारी गुलाम सरवर ने किया l इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक श्री रोशन लाल, कनिष्ठ सहायक श्री अजय कुमार मौर्य , मो0 शफीक, अभिषेक कुमार आदि की उपस्थिति रही।
![]()
