अभियान के दौरान उन्होंने घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सभी से सिंगल यूज पॉलीथीन का प्रयोग न करने तथा जल के अंदर पुरानी माला-फूल, कपड़े आदि न डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि गंगा-यमुना सहित सभी नदियों और घाटों को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने भगवान श्रीहरि विष्णु जी को योगनिद्रा से जगाने के लिए पारंपरिक गीत गाए – > उठो देव, बैठो देव, अंगुरिया चटकाओ देव।
> चार महीना सोए देव, अब तो निद्रा त्यागो देव।
> माता लक्ष्मी बुलाती हैं, भक्त तुम्हें जगाते हैं।
> शुभ घड़ी आई देव उठने की, मंगल दीप जलाते हैं।
> बोलिए श्रीहरि विष्णु भगवान की जय!
अनामिका चौधरी निषाद ने कहा कि देवउठनी एकादशी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और जल के प्रति अपनी आस्था और जिम्मेदारी को निभाने का पर्व है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि पूजा-पाठ के साथ-साथ घाटों की स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखें। अभियान में टीम लीडर श्रीमती नेहा केशरी, विजय केशरी,मृणाली मिश्रा, राकेश मिश्रा,जान्हवी निषाद,
विनीता द्विवेदी, अरूण निषाद, कालीचरण आनंद, सुभाष तिवारी, अनिल पांडेय, अशोक जायसवाल, राहुल मिश्रा,अमन कुमार,शुभम द्विवेदी,मेज़र सुनील निषाद आदि के साथ बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
![]()
