जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ कर्मियों के माध्यम से उक्त अभियान में अपना शत-प्रतशत सहयोग प्रदान करें जिससे कि सैदाबाद ब्लाक को फाइलेरिया रोग से मुक्त किया जा सके। दवाई खाने के पश्चात होने वाले एडवर्स रिएक्शन को आर0आर0टी0 टीम द्वारा तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को यह निर्देशित किया कि प्रत्येक दिवस सांयकालीन समीक्षा बैठक में कार्यक्रम का अनुश्रवण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें।
मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया कि वह सुनिश्चित करंे कि ब्लाक सैदाबाद के समस्त ग्राम पंचायत मित्र, ग्राम प्रधान व अन्य गणमान्य व्यक्तियों से सहयोग करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें जिससे अपने ग्रामों को फाइलेरिया रोग से मुक्त किया जा सके।
जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा उक्त अभियान की तैयारियों पर संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसमें यह बताया गया कि दिनांक 19 नवम्बर 2026 से 07 दिसम्बर 2026 तक ब्लाक सैदाबाद के समस्त लक्षित आयु वर्ग के व्यक्तियों को (डी0ई0सी0, आइवरमेक्टिन, एल्बेंडाजोल) की एक खुराक आशा एवं आगंनवाड़ी के माध्यम से घर-घर जाकर खिलाई जायेगी, जिसमें संबंधित ग्राम पंचायत मित्र, कोटेदार, ग्राम प्रधान व अन्य गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग लिया जायेगा। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी आशाओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है कि 02 वर्ष से कम उम्र के बच्चे तथा अति गंम्भीर रूप से बीमारी व्यक्ति, गर्भवती महिलायें एवं खाली पेट की स्थिति में दवा का सेवन कदापि नही किया जाना है।
जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ब्लाक सैदाबाद के निवासियों से अपील किया कि घर-घर भ्रमण के दौरान आशा/आगंनवाड़ी के सामने ही औषधि का सेवन कर अपने एवं अपने परिवार को फाइलेरिया रोग से बचाते हुए उक्त अभियान को सफल बनायें। उक्त काय्रक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 हेमंत कुमार सिंह, डा0 मेजर एस0के0 सिंह, डा0 विजयकांत पाण्डेय, डा0 अमृत लाल, अपर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री नीरज केशरी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री रवि शंकर द्विवेदी, जिला आपूर्ति विभाग से श्री अरूण कुमार, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से श्री राकेश कुमार सिंह सी0डी0पी0ओ0 एवं समस्त वी0बी0डी0 स्टाफ उपस्थित थे।
![]()
