कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर गांजे के साथ एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को धर दबोचा

कानपुर-कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान 15 लाख रुपये से अधिक कीमत के अवैध गांजे के साथ एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को धर दबोचा ​यह पूरी कार्रवाई एसपी रेलवे (अनुभाग प्रयागराज) प्रशांत वर्मा की मॉनिटरिंग एवं सीओ रेलवे कानपुर शेषमणि उपाध्याय के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत अमल में लाई गई ​घटनाक्रम के अनुसार, 20 अगस्त 2026 की देर रात करीब 00:40 बजे प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह एवं आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सिद्धनाथ पाटीदार के नेतृत्व में संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग कर रही थी इसी दौरान कैंट साइड स्थित सर्कुलेटिंग एरिया में सुलभ शौचालय के पीछे पीपल के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति ट्रॉली बैग लेकर संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया ​पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख वह घबराकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया जब उसके पास मौजूद ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से उच्च गुणवत्ता का गांजा बरामद हुआ ​कड़ाई से की गई पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम विनय कुमार शर्मा (36 वर्ष), पुत्र ध्रुव शंकर शर्मा, निवासी ग्राम रामा छपरा, थाना दुरौंधा, जिला सिवान (बिहार) बताया अभियुक्त ने कुबूल किया कि वह यह गांजा उड़ीसा से लाकर दिल्ली के आनंद विहार ले जा रहा था। वह पेड़ के नीचे बैठकर आनंद विहार जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था ​तलाश के दौरान आरोपी के ट्रॉली बैग से कुल 13 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है ​रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है साथ ही इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों और इसके आपराधिक इतिहास की भी गहनता से जानकारी जुटाई जा रही है।

Loading

Related posts