इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंपर्क और विचारों के प्रभावी प्रसार का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक नैरेटिव और दुष्प्रचार का जवाब भाजपा कार्यकर्ताओं को तथ्यों और तर्कों के साथ सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर पूरी मुस्तैदी से देना होगा।उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में सोशल मीडिया टीम की महत्वपूर्ण भूमिका है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक संगठन की गतिविधियों और जनहित के कार्यों की जानकारी पहुंचाई जा सकती है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा चैम्पियनशिप में भाजपा कानपुर उत्तर को मिली सफलता पूरी टीम के सामूहिक परिश्रम, अनुशासन, सक्रियता और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सोशल मीडिया टीम के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आगे भी इसी ऊर्जा और उत्साह के साथ डिजिटल मंचों पर संगठन की विचारधारा को मजबूती से प्रस्तुत किया जाए।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया केवल प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि जनता से सीधे संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच भी है। कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं और संगठन के कार्यक्रमों की सही एवं तथ्यपरक जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने की दिशा में भी कार्य करना चाहिए।बैठक में जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक उपेंद्र शुक्ला हेमू, आईटी संयोजक प्रभाकर अवस्थी, शालिनी कटियार, रामजी गुप्ता, हिमांशु शर्मा, सरिता साहनी, सुरेश गुप्ता, राधा सैनी, पीयूष आनंद, यश जायसवाल, विजय कुमार, निशान तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत पाल, सचिवेंद्र सिंह सेंगर, राजेश चौहान, विजय वर्मा सहित सोशल मीडिया टीम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]()
