![]()
सोशल मीडिया के वीडियो का लिया गया संज्ञान
नवाबगंज: प्रयागराज टू लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के शिवलाल का पूरा गांव के सामने धंस गया था। जिसका वीडियो अपना दल एस क्षेत्रीय मीडिया सचिव प्रयागराज परिक्षेत्र राजेन्द्र सिंह पटेल के द्वारा फेसबुक पर यूपी गवर्नमेंट और डीएम प्रयागराज को टैग करके पोस्ट किया गया था। जिसको संबंधित विभाग ने संज्ञान में लेकर तुरंत धंसी हुई रोड को बनवाया गया। इस कार्य के क्षेत्रीय जनता ने राजेन्द्र सिंह पटेल को आभार एवं धन्यवाद दिया।
