समाजवादी नेता एवं पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा ने चंद्रभूषण सिंह यादव को सम्मानित करने के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूरे उत्तर भारत में चंद्रभूषण सिंह यादव एक ऐसे फूलेवादी/पेरियार वादी/अम्बेडकरवादी/लोहियावादी व्यक्ति हैं जो सामाजिक न्याय के पक्ष में एवं अंधश्रद्धा के विरुद्ध अपनी आवाज को पूरी मुखरता से उठाते हैं।
उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए सुखद संयोग है कि अर्जक,कमेरा, श्रमण और समता की बात करने वाला हरेक बुद्धिजीवी और विचारक चंद्रभूषण सिंह यादव को जानता और पहचानता है।आज खुशी है कि हमें अपने साथी चंद्रभूषण सिंह यादव को “समाज रत्न” सम्मान मिलने के बाद सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
उक्त अवसर पर उपस्थित मुनेश्वर कुशवाहा,व्यास यादव, योगेंद्र कुशवाहा,रामअशीष यादव, संजय यादव, सुरेश नारायण सिंह, गोविंद यादव, इंद्रासन यादव, बेलभद्र गोंड, शंकर गोंड, श्यामराज कन्नौजिया, शंकर यादव, नगीना यादव, सतेंद्र यादव, अयोध्या वर्मा, अभिषेक गुड्डू गोंड, संतोष मद्धेशिया, संपूर्णानंद जायसवाल, रामप्यारे यादव, मुरलीधर यादव, मुस्तकीम आदि ने भी चंद्रभूषण सिंह यादव को “समाज रत्न” विभूषण से विभूषित होने के बाद उनके प्रति अपनी मंगलकामना प्रेषित की।
![]()
