गुरु प्रसाद मौर्य ने अपने आवास पहुंचे क्षेत्रीय जनता की सुनी समस्याएं

प्रयागराज: फाफामऊ विधानसभा से जनप्रिय, लोकप्रिय विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने अपने आवास पर विधानसभा फाफामऊ, सोरांव आदि क्षेत्रों से आने वाले क्षेत्रीय जनता जनार्दन की समस्याओं का संबंधित अधिकारियों को फोन कर त्वरित समाधान और कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय समस्याओं को फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य को अवगत कराया तो विधायक ने कहा कि फाफामऊ की जो भी समस्याएं हैं उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जल्द से जल्द समाधान होंगा। जिससे भाजपा नेता विनोद ओझा, अभिषेक भट्टा, मुकेश मौर्य, मंडल अध्यक्ष सुरेश पटेल, धनीराम पटेल कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Loading

Related posts